बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह की मां का निधन, मोकामा के पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

पटना। पूर्व मंत्री और राजद के बिहार विधान परिषद के सदस्य कार्तिक सिंह उर्फ़ मास्टर की माँ शांति देवी का निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 90 साल थी। उन्होंने शनिवार शाम अंतिम साँस ली। कार्तिक मास्टर के मोकामा के शिवनार स्थित पैतृक गांव में उनकी माँ के निधन के उपरांत बड़ी संख्या में पहुंचे हितैषियों और समर्थकों ने उन्हें दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। शांति देवी के निधन की खबर से मोकामा से लेकर पटना तक सियासी हलकों में मातम छा गया। उनके निधन की खबर सुनते ही मोकामा में भारी संख्या में लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है। रविवार को वैदिक विधि विधान से मृतात्मा का अंतिम संस्कार किया गया। वह एक धार्मिक प्रवृति की महिला थी। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से आयु सम्बन्धी परेशानियों से बीमार चल रही थी। उनके अंतिम संस्कार के वक्त बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

About Post Author

You may have missed