कभी भी नही होगी धन की कमी, बस साल 2022 से पहले अपने घर जरुर ले आइए यह 5 चीजें

धर्म। नया साल 2022 बहुत जल्द ही दस्तक देने वाला है। बीता हुआ साल कुछ लोगों के लिए अच्छा, तो वहीँ कुछ लोगों के लिए बुरा रहा। कुछ लोगों ने जहां महामारी से अपने परिजनों को खो दिया, वहीँ कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा और पैसों की तंगी से गुजरना पड़ा। बीता हुआ समय चाहे जैसा भी रहा हो लेकिन लोग अपने आने वाले कल को संवारने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। हर कोई चाहता है की आने वाला साल उनके लिए नई उमंग, नई उम्मीदें और नई खुशियाँ लेकर आये। कुछ ऐसा समय जिसमें न कोई बीमारी हो और न ही धन की कोई भी कमी महसूस हो, सबकुछ सुचारु रूप से चलता रहे। इसी प्रयास में लोग कई तरह के तरीके आजमाते है। बस ऐसे ही कामनाओं और धन लाभ के लिए आप नए साल के आरंभ से पूर्व अपने घर में कुछ चीज़ें जरूर लाकर रखें जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि के साथ धन वर्षा भी हो सके। चलिये जानते हैं कौन सी हैं वो 5 चीज़ें जिन्हें आपको नए साल से पहले ही घर पर लाकर रखना चाहिए जिससे आपका आने वाला साल खुशियों भरा हो और घर की बाधाएं भी दूर हो जाएगी।

स्वास्तिक का चिह्न

स्वास्तिक का चिह्न घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है और ये जिस स्थान पर लगाया जाता है उस पूरे स्थान को सकारात्मक उर्जा से भर देता है। पुराणों-ग्रंथों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है। स्वास्तिक शब्द मूलभूत ‘सु+अस’ धातु से बना है। ‘सु’ का अर्थ कल्याणकारी एवं मंगलमय है और ‘अस’ का अर्थ है अस्तित्व एवं सत्ता। इस प्रकार स्वस्तिक का अर्थ हुआ ऐसा अस्तित्व, जो शुभ भावना से भरा और कल्याणकारी हो। ऐसा माना जाता है कि यह चिन्ह घर में माता लक्ष्मी को आकर्षित करता है और घर की समृद्धि में वृद्धि करता है। घर को धन धान्य से भरने के लिए आप नए साल यानी 2022 से पहले अपने घर में इस चिह्न को जरूर लगाएं जिससे घर में खुशहाली के साथ माता लक्ष्मी का आगमन भी होगा।

तुलसी का पौधा

हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। जिस घर में तुलसी का हरा-भरा पौधा मौजूद होता है वहां कभी भी अशांति नहीं होती है और वह घर धन धान्य से भरा रहता है। वैसे तो आमतौर पर हर घर में ये पवित्र पौधा होता है और घर की महिलाएं इसकी श्रद्धा पूर्वक पूजा और अर्चना भी करती हैं। लेकिन यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है या फिर किसी कारण से यह सूख गया है तो नए साल 2022 के आगमन से पहले अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर ले आएं। तुलसी का पौधा घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। कुछ विशेष दिनों को छोड़कर नियमित रूप से तुलसी में जल देने के साथ इसकी आरती भी करें। ऐसा माना जाता है कि माँ तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय हैं और जिस घर में माँ तुलसी होती हैं उस घर में सदैव ही माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है।

दक्षिणवर्ती शंख

हिन्दू धर्म में शंख को विशेष महत्व दिया गया है। पूजा और शुभ कार्यों में शंख का प्रयोग अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में सुख समृद्धि के लिए शंख जरूर बजाना चाहिए। यही नहीं भगवान विष्णु को स्नान कराने के लिए भी शंख का ही इस्तेमाल किया जाता है।यदि आपके घर में शंख नहीं है तो नए साल 2022 के आगमन से पूर्व घर में शंख लाकर जरूर रखें और नियमित रूप से पूजा के समय शंख बजाएं। ऐसा करने से घर का कलह और कलेश तो दूर होता ही है इसके साथ ही साथ, घर धन धान्य से भी भर जाता है। शंख की ध्वनि को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना गया है। शास्त्रों में शंखों में दक्षिणवर्ती शंख को श्रेष्ठ और शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि दक्षिणवर्ती शंख की यदि नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाती है तो ऐसे घर में भगवान विष्णु की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है और खुशियां आती हैं।

मोर का पंख

ज्योतिष, वास्तु, धर्म, पुराण और संस्कृति में मोर का अत्यधिक महत्व माना गया है। मोर पंख भगवान् विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को सबसे ज्यादा प्रिय है। माना जाता है कि जिस घर में मोर पंख रखा जाता है वहां साक्षात लक्ष्मी का वास होता है। मोर के पंख के विषय में ऐसा माना जाता है की किसी भी स्थान को बुरी शक्तियों और प्रतिकूल चीजों के प्रभाव से बचाकर रखता है। यही वजह है की अधिकांश लोग अपने घरों में मोर के खुबसूरत पंखों को लगाते हैं। मोर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सबसे प्रभावशाली है। यदि आप भी अपना आने वाला नया साल 2022 सुखद एवं लाभकारी बनाना चाहते हैं तो घर में मोर पंख लाकर जरूर रखें। आप एक मोर पंख हमेशा पूजा स्थान पर रखें और दूसरा घर की तिजोरी या जहां धन रखा जाता है उस स्थान पर रखें। निश्चत ही नए साल से पहले घर में मोर पंख लाना आपको खुशियों से भर देगा।

माता लक्ष्मी के चरण

माता लक्ष्मी को घर की तरफ आकर्षित करने का सबसे अच्छा उपाय है लक्ष्मी जी के चरणों को घर के मुख्य द्वार पर लगाना। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में ये चरण लगे होते हैं उस घर में सुख समृद्धि तो आती ही है और धन की वर्षा भी होती है। दरअसल, लक्ष्मी जी के चरण साक्षात लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक तरीका हैं और भगवान् विष्णु की कृपा पाने का एक जरिया हैं।इन चरणों को घर में स्थापित करने से खुशहाली का आगमन होता है। लक्ष्मी चरण पादुका जहाँ भी स्थापित की जाती है वहां से समस्याओं का नाश होता है। लक्ष्मी चरण स्थापना से धना-भाव खत्म होकर स्थायी धन संपत्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसे मकान, दूकान, ऑफिस या कहीं भी दरवाजे पर लगाना शुभ होता है।

About Post Author

You may have missed