नालंदा में अपराधी दे रहे कानून व्यवस्था को चुनौती, पत्रकार को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
नालन्दा, बिहार। नालंदा जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में एक पत्रकार रवि कुमार को गोली मार दिया। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के जोरापुर गाँव की बताई जा रही है।
गंभीर अवस्था में पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की पत्रकार ने एक युवक को चोरी नहीं करने की सलाह दी थी। इससे नाराज होकर बदमाश ने पत्रकार को गोली मार दिया। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।