August 12, 2026

पटना DM व SSP ने EVM वेयरहाउस का किया संयुक्त निरीक्षण, अधिकारीयों को दिए अहम दिशा निर्देश

पटना। राजधानी पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पटना DM डॉ. चन्द्रशेखर सिंह व पटना SSP राजीव मिश्रा द्वारा बुधवार को फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित EVM वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा-निर्देशों के अनुसार यह एक नियमित निरीक्षण था। दरअसल, DM डॉ. सिंह व SSP मिश्रा द्वारा वेयरहाउस में संधारित EVM व वीवीपैट कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का ज़ायज़ा लिया गया। बता दें कि यह सुरक्षा व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुदृढ़ थी। CCTV से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारीद्वय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी पटना, सदर सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना को EVM भंडारण हाउस के संचालन में भारत निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। विदित हो कि वेयर हाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा नवनिर्मित M3 ईवीएम एवं वीवीपैट संधारित है। वही इसका प्रयोग लोकसभा आम चुनाव, 2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के अनुसार किया जाना है। वही इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना एवं अन्य भी उपस्थित थे।

You may have missed