September 19, 2026

JDU MLC के होली मिलन समारोह में पहुंचे कई गणमान्य, ढोलक व झाल बजाकर गाया होली

पटना। बिहार विधान परिषद सदस्यों के लिए बने आवासीय परिसर में गुरूवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन जदयू के विधान पार्षद रामेश्वर कुमार महतो के द्वारा आयोजित किया गया। जहां जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, विधान पार्षद संजय मयूख, सीपी सिन्हा, निवेदिता सिंह, खालिद अनवर, पूर्व सांसद सीताराम यादव, सम्राट अशोक समता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा, कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष व पूर्व युवा जदयू अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, युवा जदयू अध्यक्ष दिव्यांशु भरद्वाज, गौरव लाभ, कौशल कुमार, मनीष सिन्हा, हेमंत कुशवाहा, राजकमल पटेल, अजीत दुबे, रजनीश गांधी सहित कई गणमान्य शामिल हुए। इस मौके पर एमएलसी रामेश्वर महतो व उपेंन्द्र कुशवाहा ने ढोलक व झाल बजाकर होली गाया।

कार्यक्रम में गायिका नीतू नवगीत, गुड्डू बाबा व हीरालाल सहित कई गायकों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाया। मौके पर श्री महतो ने कहा कि होली उमंगों का त्योहार है और इस मौके पर लोग आपसी भेदभाव मिटाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं। हमें इस पर्व को नशामुक्त रहकर शांतिपूर्वक मनाना चाहिए।

You may have missed