लोगों से जुड़कर उनके मुद्दों और समस्याओं को जानें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ : आरसीपी

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के नौ प्रकोष्ठों से किया संवाद

पटना। जदयू मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों से संवाद के क्रम में पहले दिन कुल नौ प्रकोष्ठों छात्र जदयू, महादलित प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, दलित प्रकोष्ठ, सवर्ण प्रकोष्ठ, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ, विधि सेवा प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ एवं कलमजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों, प्रभारियों एवं प्रमुख पदाधिकारियों से संवाद किया। संवाद के क्रम में संगठन विस्तार तथा प्रकोष्ठ के कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी ली गई और जरूरी निर्देश दिए गए। प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार, चंदन कुमार सिंह एवं डॉ. अमरदीप इस दौरान मौजूद रहे।
जानकारी लें, लोग क्या सोच रहे हैं
प्रकोष्ठों से संवाद के क्रम में आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रकोष्ठों का दायित्व बनता है कि वे नीचे जाकर ये जानकारी लें कि लोग क्या सोच रहे हैं, उनके सामने कौन-कौन से मुद्दे हैं, उनकी समस्याएं क्या हैं और उन समस्याओं के समाधान के लिए क्या किया जा सकता है। लोगों के बीच रहकर और उनकी बेहतरी के लिए काम करके ही संगठन को जीवंत रखा जा सकता है। प्रकोष्ठों को उन्होंने निर्देश दिया कि संगठन से जिन साथियों को जोड़ें, उन्हें काम भी दें और काम देने के क्रम में उनकी रुचि और क्षमता को ध्यान में रखें। साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि वे पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से निष्ठावान हों और समय भी दे सकें। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार की जितनी कल्याणकारी योजनाएं हैं, उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सभी प्रकोष्ठों का कर्तव्य होना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी प्रकोष्ठों को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें। उन्होंने कहा कि जहां सही जानकारी नहीं हो, वहीं विरोधी ताकतें अफवाह फैलाने में सफल होती हैं। इसके लिए सभी सजग रहें।
पार्टी सभी के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखेगी
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से कहा कि वे संगठन को अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करें। पार्टी सभी के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों के कार्यों का सही मूल्यांकन हो और प्रदेश नेतृत्व से उनका निरंतर संवाद रहे इसकी समुचित व्यवस्था की जा रही है। संगठन को हर स्तर पर तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

PATNA : मुख्यमंत्री समेत मंत्री व विधायकों ने नितिन नवीन के माता के श्राद्धकर्म में लिया भाग

About Post Author

You may have missed