PATNA : बर्थडे पार्टी में छलकाया जा रहा था जाम, लग रहे थे ठुमके, 3 महिला डांसर सहित 11 गिरफ्तार

पटना। राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के होटल ग्रीन फॉरेस्ट में गुरूवार की रात बर्थडे पार्टी में शराब की पार्टी चल रही थी। नशे में भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाए जा रहे थे। शराब के साथ शबाब का भी इंतजाम था। इसके लिए तीन महिला डांसरों को बुलाया गया था। लेकिन अचानक इस पार्टी में पुलिस का खलल पड़ गया। जानकारी मिलते ही बुद्धा कॉलोनी के थानेदार मो. कैसर आलम ने अपनी टीम के साथ देर रात 2 बजे होटल में छापेमारी की। उस वक्त शराब के नशे में फिल्मी गानों पर डांस चल रही थी। अचानक पुलिस को देख वहां मौजूद सभी लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के रामनगरी इलाके का रहने वाला हर्ष गौतम ने शराब और डांसरों वाली पार्टी को आॅर्गनाइज किया था। वह खुद को एक न्यूज पोर्टल का रिपोर्टर बता रहा था। शुरूआत में पुलिस के ऊपर उसने धौंस जमाने की कोशिश की। फिर अपना आई-कार्ड दिखाया। लेकिन पुलिस के सख्त रवैये के आगे वह शिथिल पड़ गया और खुद का कैरियर बर्बाद होने का हवाला देने लगा। लेकिन मौके पर ही पुलिस ने सभी 11 लोगों का ब्रेथ एनेलाइजर से टेस्ट कराया। 4 में से 3 लड़कियां शराब के नशे में पाई गई।
थानेदार के अनुसार, हर्ष गौतम का कल बर्थडे था। होटल में पार्टी के लिए उसने तीन कमरे बुक कराए थे। जिस वक्त छापेमारी हुई, उस वक्त कुल 11 लोग वहां मौजूद थे। 4 में से एक लड़की हर्ष की गर्लफ्रेंड है। बाकी 3 लड़की डांसर हैं। इसमें एक व्यक्ति मुखिया का प्रत्याशी भी रहा है। मौके से विदेशी और कीमती शराब की कुल 3 बोतल और एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस मामले में होटल के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

About Post Author

You may have missed