BIHAR : JAAP ने जारी की प्रवक्ताओं की सूची

file photo

  • 6 राष्ट्रीय और 13 प्रांतीय प्रवक्ता बनाए गए

पटना। आज जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार 6 राष्ट्रीय एवं 11 प्रांतीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। पार्टी ने दिनेश सिंह उर्फ भाई दिनेश (मुख्य प्रवक्ता) रामचंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक, प्रेमचंद सिंह, फजील अहमद, शोएब जमई, रानी चौबे को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया हैं। कुशवाहा ने कहा कि नई टीम के साथ जाप सरकार को मजबूती के साथ घेरेगी।
प्रांतीय प्रवक्ता की सूची में संजीव मिश्र, उमेर खान, नागेन्द्र सिंह त्यागी, मनोज झा, मुक्तेश्वर सिंह, अवधेश कुमार लालू, बबन कुमार यादव, डॉ. शहान परवेज, राजेश राय कुशवाहा, अभिजित सिंह, संजय सिंह पप्पू को जगह दी गई हैं। राजीव कुमार कन्हैया और सुप्रिया खेमका को मीडिया पैनलिस्ट में जगह दी गई हैं।

About Post Author

You may have missed