“यह एनकाउंटर नहीं, सुनियोजित हत्या है!” — सांसद सुदामा प्रसाद का बड़ा आरोप

आरा/भोजपुर। भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। आरा से सांसद सुदामा प्रसाद ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद ने दावा किया कि यह कोई वास्तविक पुलिस मुठभेड़ नहीं, बल्कि “सुनियोजित हत्या” का मामला है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। सुदामा प्रसाद ने आरोप लगाया कि पुलिस अपनी कार्रवाई को सही ठहराने के लिए एनकाउंटर की कहानी पेश कर रही है। उन्होंने इस मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। इस बयान के बाद भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहा है, जबकि प्रशासन अपनी कार्रवाई को कानूनसम्मत बता रहा है।

You may have missed