बिहार में मौसम विभाग में जारी की आंधी-बारिश की चेतावनी, लोगों को गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत

पटना। बिहार के मौसम ने हफ्ते भर बाद एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से उत्पन्न ताजा वातावरणीय परिस्थितियों से सूबे में आंशिक बादलों की आवाजाही रही। ठंडी हवा से मौसम के तल्ख तेवर नरम पड़े हैं। राज्य में कहीं भी फिलहाल हीट वेव की स्थिति नहीं है। हफ्ते भर बाद लू से निजात मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मौसम विभाग ने पटना समेत सूबे में शनिवार और रविवार को आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है। पटना सहित राज्यभर में अधिकतम तापमान तेजी नीचे आया है। पटना का अधिकतम तापमान शुक्रवार को चार डिग्री नीचे लुढ़ककर 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाये रहे, हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान में तेजी रही। अब राज्य के मात्र दो शहरों में अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री के पार बना हुआ है, उनमें रोहतास के डेहरी में 40.2 डिग्री जबकि औरंगाबाद में 40 डिग्री रहा। इसके साथ ही मौसमविदों के अनुसार शनिवार और रविवार को पटना सहित राज्य के 26 जिलों में आंशिक बारिश की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 डिग्री प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी है। वहीं 24 अप्रैल को पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और गरज के साथ बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पटना में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
शुक्रवार की रात राजधानी पटना का मौसम अचानक बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण राजधानी वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से बिहार के तकरीब सभी जिले बिटवेव की चपेट में हैं। गर्मी और लू के कारण लोगों को जीना मुहार हो गया है। इसी बीच शुक्रवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। रोज से तापमान में कमी देखी गई वहीं पछुआ हवा से भी लोगों ने राहत महसूस किया। इसी बीच देर रात तेज हवा के साथ बारिश ने राहत देने का काम किया।

About Post Author

You may have missed