इशान किशन ने आईपीएल नीलामी में रचा इतिहास; युवराज सिंह के बाद बने आईपीएल इतिहास के दुसरे सबसे महगें भारतीय खिलाडी, मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा

खेल। आज आईपीएल की नीलामी चल रही है। आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान शनिवार को बड़ी घटना हुई। नीलामी की एंकरिंग कर रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे जिसपर अब एक अपडेट निकल सामने आई है। बैंगलोर के आईटीसी गार्डेनिया होटल से जानकारी है कि एडमीड्स उपचार का जवाब दे रहे है और वह ठीक प्रतीत दिखाई दे रहे हैं। वही जब एकबार फिर आईपीएल की नीलामी शुरू की गई तो उनकी जगह चारू शर्मा आईपीएल की नीलामी करा रहे हैं। वही इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पटना के इशान किशन ने आईपीएल नीलामी में इतिहास रच दिया हैं। वह अबतक इस नीलामी के सबसे बड़े खिलाडी बनकर सामने आये हैं। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा हैं। इसके साथ साथ वह आईपीएल इतिहास में युवराज सिंह के बाद सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये है। इसके पूर्व युवराज सिंह को RCB ने 16 करोड़ में ख़रीदा था। माना जा रहा था, उनके लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जोरदार टक्कर होगा आखिर ऐसा ही हुआ। इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये की ऊंची कीमत पर खरीद लिया है।

भारतीय टीम में एंट्री कर चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पिछले साल ही मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया था। उनके लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। फिर पंजाब किंग्स ने दांव खेला। इससे बोली फौरन छह करोड़ तक चली गई। फिर गुजरात टाइटंस ने दांव लगाया और बोली को 10 करोड़ के पार कर दिया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रेस में शामिल हो गई। मुंबई और हैदराबाद के बीच जोरदार टक्कर रही। मगर आखिर में मुंबई ने बाजी मारी और 15.25 करोड़ रुपये में इशान किशन को ले लिया। भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे चमकीले सितारों में से एक और आईपीएल में अपनी काबिलियत का नजारा दिखा चुके इशान किशन ने इस बार की नीलामी में अपना बेस प्राइस सबसे ऊंचे ब्रैकेट में रखा था-यानी 2 करोड़ रुपये। जाहिर तौर पर इशान को लेकर ऊंची बोली की उम्मीद शुरू से थी और ऐसे में ये बेस प्राइस जायज भी था। 2016 में भारतीय अंडर-19 टीम को विश्व कप के फाइनल तक ले जाने वाले इशान किशन कप्तान थे।

About Post Author

You may have missed