सीएम सम्राट चौधरी से मिलकर अजीत कुमार शुक्ला ने दी शुभकामनाएं,कल्कि पीठ के कार्यक्रम में किया आमंत्रित

पटना।वरिष्ठ समाजसेवी,पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तथा कल्कि पीठ के बिहार प्रभारी अजीत कुमार शुक्ला ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर कल्कि पीठ का प्रसाद दिया.इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन के द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम में आमंत्रित किया.अजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए रिकॉर्ड को स्थापित करेगा.उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के लगभग चार दशक से जानते हैं.सम्राट चौधरी बिहार के राजनीति के ऐसे चमकते सूर्य हैं. जिनके प्रकाश से पूरा बिहार राशन होगा.उन्होंने बताया कि सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में अपने जड़ों को मजबूत करने का काम किया है.उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी आने वाले समय में बिहार के राजनीति में भाजपा को दीर्घ काल तक सत्ता के केंद्र में स्थापित रखेंगे.उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कल्कि पीठ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उन्होंने प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री समाज चौधरी का आमंत्रित किया.जिस पर उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने का आश्वासन दिया है.उन्होंने बताया कि कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी सम्राट चौधरी को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है.

You may have missed