बिहार बोर्ड में इंटर एडमिशन की सीटें बढ़ी : राज्य स्कूल-कॉलेज में 17.50 लाख बच्चें लेंगें नामांकन, जल्द घोषित होगी तिथि

पटना। बिहार बोर्ड ने सत्र 2022-24 के इंटर में सीटों की घोषणा कर दी है। इस बार पिछले सत्र से 48 हजार अधिक सीटें बढ़ाई गई है। पिछले सत्र में जहां राज्य के इंटर कॉलेजों और प्लस टू स्कूलों में 17 लाख 2 हजार सीटें थीं, इस बार उसे बढ़ा कर इस बार 17 लाख 50 हजार कर दिया गया है। बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। नए सत्र से अपग्रेडेड स्कूलों में भी 11वीं में एडमिशन लिया जाएगा। इसके लिए सभी इन स्कूलों को OFFS पोर्टल से कनेक्ट किया गया है। अपग्रेडेड स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने से प्लस टू स्कूलों की संख्या भी बढ़ जाएगी। 2021 में 3664 प्लस टू स्कूल और कॉलेजों में 11वीं में एडमिशन लिया गया था। इस बार ये बढ़ कर लगभग 3800 स्कूल और कॉलेज हो जाएंगे।
ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म, छात्र और छात्राओं की उत्तीर्णता बराबर
इस बार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन लिया जाएगा और इसी के आधार पर स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट कर एडमिशन लिया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड से मैट्रिक करने वालों के अलावा CBSE, CICE और अन्य राज्य बोर्ड के छात्रों को भी एडमिशन का मौका मिलेगा। बिहार बोर्ड की मानें तो मैट्रिक में इस बार 12 लाख 86 हजार 871 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार मैट्रिक में छात्र और छात्राओं की उत्तीर्णता लगभग समान है। उत्तीर्ण छात्रों की संख्या जहां 6,78,110 है, वहीं छात्राओं की संख्या 6,08,861 है। 11वीं में 17 लाख सीटों में 14 लाख 61 हजार 771 सीटों पर केवल कोएड स्कूल और कॉलेज शामिल हैं। लड़कों के कॉलेज-स्कूल में 15 हजार 213 सीटें ही है।

About Post Author

You may have missed