February 20, 2026

बिहार : समस्तीपुर में 10 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, भ्रष्ट पुलिस अफसर पर निगरानी टीम का एक्शन

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिलें में निगरानी ब्यूरो की भ्रष्ट अधिकारी और कर्मियों के खिलाफ अभियान जारी है। आज फिर निगरानी विभाग ने करते करते हुए समस्तीपुर के ताजपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विजय शंकर शाह को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वही उनसे पूछताछ के बाद निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। वही निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि ताजपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विजय शंकर शाह घूस मांग रहा है। इस पर निगरानी ब्यूरो ने टीम गठित कर कारवाई की। वही इस दौरान निगरानी ब्यूरो ने पुलिस अवर निरीक्षक को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। अब घूसखोर दारोगा को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

You may have missed