बेगूसराय में दर्दनाक हादसा : एनएच 31 पर 2 बसों में टक्कर, हादसे में 14 यात्री घायल, बस चालक की स्थिति गंभीर

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वही जिसमें 14 लोग घायल हो गए हैं। बताते चले की 2 बस की आपस में टक्कर हो गई। वही घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल चौक के समीप NH 31 पर घटी है। वही हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का महौल बन गया। वही बता दे की बस बेगूसराय बस स्टैंड से चलकर समस्तीपुर जा रही थी। वही तभी विपरीत दिशा में सामने से आ रही एक अनियंत्रित बस ने बेगूसराय से जा रही बस को टक्कर मार दी। जिससे समस्तीपुर जाने वाली बस घटनास्थल पर पलट गई। वही इस हादसे में करीब 14 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें से लगभग 4 की हालत गंभीर बताई जा रही। वही स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला है। वही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। वही घायल 14 यात्रियों को पास के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना में बस चालक और एक महिला यात्री की हालत अत्यंत गंभीर है। वही पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।

About Post Author

You may have missed