इंदिरा एवं राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने में सारी शक्ति लगा दें कांग्रेसी : मदन मोहन

पटना। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 76वीं जयंती के अवसर पर गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर डॉ. झा ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे तथा सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज की स्थापना की, जिसे बाद में कांग्रेस सरकार के दौरान संविधान संशोधन कर पंचायत को विशेष अधिकार सौंपे गये। डॉ. झा ने कहा कि इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि आज देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसजनों को संकल्प लेना है कि वे इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने में अपनी सारी शक्ति लगायेंगे।
इस अवसर पर श्यामसुन्दर सिंह धीरज, प्रेमचन्द्र मिश्रा, संजीव प्रसाद टौनी, ब्रजेश पांडेय, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, जमाल अहमद भल्लू, प्रवीण सिंह कुशवाहा, अम्बुज किशोर झा, जितेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंहा, अरविन्द लाल रजक, जया मिश्रा, असफर अहमद, नागेन्द्र पासवान विकल, कुमार आशीष, अरविन्द चौधरी, संजीव सिंह, अजय उपाध्याय, कमलेश कुमार, संजय मिश्रा, पुरूषोत्तम मिश्रा, कैसर अली खान, छत्रपति यादव, भाई कुन्दन गुप्ता, शशि रंजन, जयंती झा, मोनी पासवान, उदय शंकर पटेल, शशि कान्त तिवारी, सुनिल कुमार सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रीय, प्रतिभा सिंह, सुधा मिश्रा आदि कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

About Post Author

You may have missed