मोतिहारी : लड़की भगाने पर नाबालिक बच्ची समेत तीन को दबंगो ने पीटा; विडियो वायरल, एक गिरफ्तार

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में इनदिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जिले के सूगैली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें मासूम बच्चे के सामने उसकी माँ की गांव के दबंगो द्वारा जमकर पिटाई की जा रही। वहीं दो युवती को भी रस्सी से बांधकर जमकर डंडा बरसाए जा रहे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जख्मी महिला व युवती को अस्पताल में इलाज कराया गया। जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दबंगो द्वारा दो युवती व एक महिला के दोनों हाथ को खम्भा में बांधकर जमकर डंडा बरसाया जा रहा है। पिटाई देख स्पष्ट लग रहा है कि लोगों मे प्रशासन का खौफ नहीं है। वही वीडियो सूगैली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा कि एक लड़की तीन दिन पूर्व भाग गई थी। वह वापस घर आ गयी। इसी मामले में लड़की पक्ष के परिजनों के गांव के ही एक नाबालिक लड़की व एक महिला को भगाने में सहयोग करने के आरोप में पकड़कर घर पर ले गए। भागे हुए लड़की के साथ बांधकर तीनो की जमकर पिटाई की गई।

वही पिटाई कर रहे एक युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर लोग यह कहते नही थक रहे कि मासूम बच्चों के सामने उसकी माँ की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वहीं वीडियो वायरल होते ही सूगैली थाना अध्यक्ष ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पिटाई से जख्मी दो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूगैली थाना अध्यक्ष ने वायरल वीडियो पर त्वरित करवाई करते हुए पिटाई से जख्मी महिला को इलाज के लिए असपताल भेजा गया। वही पिटाई से जख्मी लड़की के माता के आवेदन पर 11 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

About Post Author

You may have missed