कैमूर पुलिस का शराबियों पर शिकंजा : नशे की हालत में 8 को किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर की कारवाई

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में सोनहन थाना क्षेत्र के मिरिया में शराब पार्टी चल रही थी। भनक मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी कर दी। वही पार्टी में शामिल सभी 8 नशे की हालत में हिरासत में ले ली गई। वही यह घटना शुक्रवार की बताई गई है। जांच के बाद सभी की जेल भेज दी गई। जांच में शराब की पुष्टि हुई है। इसे पुलिस बड़ी उपलब्धि के तौर पर मान रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें सभी 8 शराब के नशे में पाए गए। बता दे की शराबबंदी के बीच शराब के शौकीन बर्थडे पार्टी से लेकर शादी की सालगिरह के मौके पर खाने-पीने के अलावा शराब की बोतलें भी परोस रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार शराब तस्करों के साथ-साथ शराब के शौकीनों को पकड़ रही है।

वही उत्पाद विभाग और लोकल पुलिस शराब के खिलाफ महा अभियान भी चला रही है। वही बता दे की कैमूर में 10 दिनों के भीतर 100 से अधिक शराबी पकड़े गए। सोनहन थानाध्यक्ष राकेश रोशन ने बताया कि इस अभियान मे मिरिया गांव के रामस्वरूप राम के पुत्र अशोक राम, महादेव राम के पुत्र धर्मेंद्र राम, महेंद्र साह के पुत्र मोहन साह, जोखन साह के पुत्र गोविंद केसरी, छोटे लाल साह के पुत्र राजेश कुमार केसरी, चेनारी थाना क्षेत्र के चौरहि के अक्षय कुमार राम, चंदौली जिले अकोड़ा कला महादेव सिंह के पुत्र सर्वजीत सिंह, इसी गांव के ही छात्रधारी सिंह के पुत्र कृष्ण कांत सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। ये सभी नशे की हालत में थे।

About Post Author

You may have missed