PATNA : आरपीएस काली मंदिर रोड पर अवैध रूप से खुले खटाल, लोगों को हो रही परेशानी

दानापुर, (अजीत)। पटना में एक तरफ मेट्रो सिटी बनाने का सपना साकार किया जा रहा है वही दूसरे तरफ सड़क किनारे अवैध रूप खुले खटाल लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। दानापुर नगर परिषद के वार्ड नम्बर 39 के आरपीएस काली मन्दिर रोड पर छुट्टे जानवरों की भरमार है, जिसके कारण यहाँ स्कूल कॉलेज छात्र छात्राओं को आये दिन दुर्घटना का शिकार होना पर रहा है। यहाँ के निवासियों का कहना है कि खटाल वाले दूध दुहने के बाद 24 घण्टा अपने जानवरों को छोड़े रहते हैं जिसके कारण सड़क को गंदा कर ही रहे हैं। दुर्घटना के साथ साथ यातायात भी बाधित होती रहती है। इस सम्बंध में यहां के निवासियों द्वारा रूपसपुर थाने में कई बार शिकायत भी की गई है, मगर थाने की ओर से किसी प्रकार की करवाई नही की गई है। इन अवैध रूप से खुले खटालो पर करवाई नही की गई तो रोड पर चलना दूभर हो जाएगा और आये दीन बच्चे बूढ़े और महिलाओं को दुर्घटना ग्रस्त होते रहेंगें।

You may have missed