August 11, 2026

बिहार में कितने कॉलेज कागज पर चल रहे, पता लगाए सरकार : बबलू प्रकाश

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के राजगीर में शिक्षा माफिया खेल खेल रहे हंै और विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग को भनक तक नहीं है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने बताया कि बिहार शिक्षा माफियाओं का दुस्साहस तो देखिए पूरा का पूरा एक कॉलेज का ही घोटाला कर दिया है। 42 साल से चल रहे पीटीजेएम कॉलेज का नाम बदलकर दो घंटे के लिए राजगीर कॉलेज के रूप में तब्दील दिया। जबकि जगह भी वही, भवन भी वही था। लेकिन यहां दो अलग-अलग कॉलेज का संचालन किया जा रहा है।
बबलू ने बताया कि पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को राजगीर कॉलेज की निरीक्षण के लिए पहुंची थी, लेकिन टीम के आने से पहले ही आनन-फानन में कॉलेज के मुख्य द्वार सहित सभी वैसी जगहों को राजगीर कॉलेज नाम के बैनर से ढंक दिया गया, जहां पीटीजेएम कॉलेज का नाम लिखा था।
उन्होंने कहा कि बिहार में करोड़ों रुपए का अनुदान पाने हेतु संबद्ध डिग्री कॉलेज माफिया तरह-तरह के खेल कर रहे हैं। विश्विद्यालय प्रशासन सरकारी नियम-परिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए फर्जी डिग्री कॉलेज को संबंधन भी दे रहे हैं। बिहार सरकार से मांग है कि जांच कमिटी का गठन कर पता लगाए, बिहार में कितने कॉलेज कागज पर चल रहे हैं।

You may have missed