September 27, 2026

बेगूसराय में बोलेरो और ट्रक की टक्कर से भीषण हादसा : एक की मौत, 6 लोग घायल

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में बारात से लौट रही बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मामला रानी पेट्रोल पंप के पास एनएच 28 का है। बताया जाता है कि कई बाराती सुबह 3 बजे लखीसराय के सूरजगढ़ा से बछबाड़ा के समसीपुर गांव वापस लौट रहा था। उसी समय बछवाड़ा में ट्रक और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना में बोलेरो चालक की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गये। मृतक बोलेरो चालक की पहचान 40 वर्षीय लाल देव राय के रूप में हुई है, जो बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर लोदियाही गांव का रहने वाला था। वहीं इस हादसे में घायल लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

 

 

You may have missed