यूनिफॉर्म सिविल कोड के जरिए हिन्दू-मुस्लिम करना चाहती है भाजपा : खालिद अनवर
पटना। देश में बहुत जल्द समान नागरिक संहिता कानून लागू होने वाला है। हालांकि, विरोधी पार्टियां इनका विरोध भी कर रही है। जिसमे नीतीश की पार्टी JDU भी शामिल है। बता दे की UCC के मुद्दे पर अब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू खुलकर सामने आने लगी है। वही यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर नीतीश कुमार द्वारा दिए गये बयान के बाद अब JDU ने बड़ा स्टैंड लिया है और UCC का विरोध करने का फैसला लिया है।
UCC का विरोध करेगी जेडीयू
वही इस संबंध में जेडीयू के नेता व विधान पार्षद खालिद अनवर ने कहा है कि CM नीतीश ने सभी नेताओं को निर्देश दिया है कि गांव-गांव घूमकर UCC के बारे में लोगों को बताया जाए। लिहाजा अब JDU के नेता और कार्यकर्ता गांवों में जाकर समान नागरिक संहिता के बारे में बताएंगे।
हिन्दू-मुस्लिम करना चाहती है बीजेपी
इस पूरे मामले पर जेडीयू के नेता और विधान पार्षद खालिद अनवर ने कहा कि UCC का जेडीयू पहले से ही विरोध कर रही है। उन्होंने कहा की भाजपा जान-बूझकर देश में हिन्दू-मुस्लिम करना चाहती है। लिहाजा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है। लेकिन, UCC को लेकर कोई फायदा नहीं होने वाला है। जेडीयू अब लोगों के बीच जाकर समान नागरिक संहिता का विरोध करेगी।


