सासाराम में जुम्मे की नवाज को लेकर 28 मस्जिदों के बाहर भारी फोर्स तैनात, अलर्ट मोड पर प्रशासन

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा के बाद से प्रशासन अलर्ट है। यही वजह है कि सासाराम में जुमे के मौके पर यानी शुक्रवार 7 अप्रैल को देखते हुए 28 मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय और आसपास के इलाके में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती जा रही है। सातवें दिन कहीं से किसी प्रकार की कोई घटना की सूचना नहीं रही। उपद्रवी व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी 102 चिह्नित स्थानों पर पुलिस बल के साथ दण्डाधिकारी 24 घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। शुक्रवार को रमजान में रोजा रखे जाने के बीच तीसरा जुमा होने को लेकर विशेष नमाज अदा की जानी है। ऐसे में अधिकारियों को माहौल पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। जिन स्थानों पर दंडाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है, उसमें जिले के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल प्रमुख रूप से शामिल हैं। अब तक 55 लोगों की गिरफ्तारी हुई है तथा नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रभावित इलाकों में वरीय दंडाधिकारियों के नेतृत्व में गश्त की जा रही है। जिला कंट्रोल रूम पूर्ववत कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार, जुमे की नमाज के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आसामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 28 महत्वूर्ण मस्जिदों के आस-पास अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ व सीओ को 12 बजे से 2 बजे के बीच सतत भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी रखने तथा सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि लोग किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से अब तक गिरफ्तारियों की संख्या 55 हो गई है, जबकि नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब तक चार प्राथमिकी की गई हैं। चिह्नित 102 स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी 24 घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बताया कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

About Post Author

You may have missed