PATNA : बिहार में होली में सताएगी गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा

पटना। प्रदेश में होली को लेकर गुरुवार को होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही गुरुवार को मौसम में बदलाव दिखा। प्रदेश के प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। बांका में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने से प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, होली के दिन यानी शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ आसमान साफ रहेगा। वही कई जगहों पर आज भी लोग होली मना रहे हैं। आज भी अगर मौसम की बात करें तो आसमान साफ है। ऐसे में लोग होली का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक रूप से वृद्धि दर्ज की गई। पटना मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में पछुआ की जगह पूर्वा हवा का प्रवाह बना रहा। गुरुवार को चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र दिल्ली एवं राजस्थान के आसपास स्थित होने के कारण प्रदेश में गर्म व शुष्क हवा का प्रवाह बना हुआ है। इसके चलते दिन और रात के तापमान पर असर पड़ा है।

About Post Author

You may have missed