PATNA : राजधानी सहित छह जिलों में हीट वेव खतरा बढ़ा, कुछ जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान जारी

पटना। दक्षिण बिहार के साथ साथ उत्तर बिहार में प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी हुई हैं। दिनभर कड़ी लू से लोग परेशान दिखाई दे रहें हैं। वही पछुआ हवा की गति 15 से 20 किमी प्रतिघंटे रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भी पटना सहित छह जिलों में सात जगहों पर हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। वही सोमवार को सूबे में सबसे गर्म रोहतास का डेहरी ऑन सोन रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच। यहां सोमवार हीट वेव की स्थिति देखी गई। गया के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। वही उसके बाद औरंगाबाद राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जानकारी के मुताबिक, जिन जिलों में सोमवार को हीट वेव की स्थिति रही, उनमें पटना के अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा शामिल हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, पूर्वी चंपारण के मोतीहारी का 39.5 डिग्री, पश्चिमी चंपारण के माधोपुर का 40.3 डिग्री, औरंगाबाद का 43.9 डिग्री रहा। साथ ही नवादा का 42.9 डिग्री और नालंदा के हरनौत का 42.4 डिग्री रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बक्सर के आंकड़े लगातार तीसरे दिन जारी नहीं किये गये। बांका के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में कुल 13 जगहों पर अधिकतम पारा 40 के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार में सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में 19 अप्रैल को गरज के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं, 20 और 21 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया व भागलपुर में मेघ गर्जन व बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से इन तीन दिनों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 20 अप्रैल से दक्षिण बिहार में पछुआ थोड़ी कमजोर होगी और कई जिलों में पारा दो से तीन डिग्री तक नीचे आ सकता है।

About Post Author

You may have missed