पटना में तेज बारिश के बाद गायब हुई गर्मी, अगले तीन दिनों तक सुहाना रहेगा मौसम

पटना। बीते 3 दिनों से प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से गर्मी छूमंतर हो गई है। राजधानी पटना का तापमान 3 दिनों में 9 डिग्री लुढ़क गया। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। और मौसम भी काफी खुशनुमा हो गया है। अगले तीन दिन भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। कई जिलों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। जिससे पटना समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। पटना समेत कई हिस्सों में मंगलवार की देर शाम को झमाझम बारिश हुई। जिस कारण लोगों ने राहत महसूस किया। बादल छाये रहने और बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी गिरा। इससे पहले पटना में 21 मार्च को 5.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 12 अप्रैल को वर्षा हुई थी। पटना का अधिकतम तापमान पिछले 7 दिनों के दौरान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। 30 अप्रैल को पटना का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मंगलवार को नेपाल के तराई वाले बिहार कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। पटना सहित 19 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना सहित 23 शहरों का न्यूनतम तापमान भी गिरा। प्रदेश के एक भी जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस नहीं रहा। राज्य का सबसे गर्म जिला 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा। पश्चिमी चंपारण में 15.2, पूर्वी चंपारण में 18.3, मुजफ्फरपुर में 0.9 और सीतामढ़ी में 1 मिलीमीटर बारिश हुई। पटना में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में भी लोगों को राहत मिली। वहीं सुबह और शाम के समय तेज रफ्तार के साथ नमीयुक्त ठंडी पुरवा चली।

About Post Author

You may have missed