राज्य में भीषण गर्मी लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड; 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने किया सावधान

पटना। इस बार मानसून के आगमन में और विलंब होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने इस बार 4 जून तक मानसून के केरल में दस्तक देने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अगले दो दिनों के भीतर ही मानसून की प्रगति को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। मौसम विभाग ने कहा कि, मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह पार कर चुका है तथा बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के मध्य तक पहुंच चुका है। एक जून को मानसून में प्रगति हुई है, पर 2 से 4 जून के बीच यह जरा भी आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में मानूसन के आगमन को लेकर जो अनुमान जताए गए थे वह गलत साबित हो रहा है। राजधानी पटना सहित प्रदेश के सभी जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अब लू का आरेंज अलर्ट जारी किया है। को भीषण गर्मी की वजह से चार जिलों में सीवियर हीट वेव की स्थिति रही जबकि आठ जिलों में हीट वेव की स्थिति घोषित की। भागलपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम की स्थिति को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और एहतियात बरतने के निर्देश हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि, अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के नौ शहरों के मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, जमुई, बांका, नालंदा, सीवान, मधुबनी, सारण, नवादा में हीट वेव (लू) का प्रभाव बना रहेगा। उत्तर पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इस दौरान राजस्थान से गर्म हवा बिहार में प्रवेश कर रही है। इस कारण प्रदेश में लू का प्रभाव बना रहेगा।

About Post Author

You may have missed