लालू का बेटा भी आज वचन देता है कि सांप्रदायिक ताकतों के आगे वह कभी नही झुकेगा : तेजस्वी यादव

  • महागठबंधन की रैली में डिप्टी सीएम बोले, भाजपा का कोई लीडर नहीं बल्कि यहां सब डीलर का काम करता है
  • महागठबंधन में अगर हम एक होकर लड़े तो दिल्ली में हमारी जीत पक्की होगी : तेजस्वी यादव
  • 2024 की लड़ाई संघियों, आरएसएस और भाजपा से लड़ाई है : उपमुख्यमंत्री

पूर्णिया/ पटना। बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली हुई। शहर के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली आयोजित की गई। जिसमें आरजेडी-जेडीयू समेत गठबंधन में शामिल सभी 7 दलों के नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और वाम दलों के नेता मंच पर मौजूद रहे। महागठबंधन के नेताओं का सीधा निशाना केंद्र की बीजेपी सरकार पर है। पीएम मोदी और अमित शाह पर सीधा अटैक किया गया। वही अपने संबोधन में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन को मजबूत करने का दावा करते हुए केंद्र की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अभी लोकतंत्र खतरे में है और जिस प्रकार जैसे हमारे यहां महागठबंधन है। वैसे ही देश में भी महागठबंधन। आप लोगों की दुआ और प्रार्थना से आज मेरे पिता बिल्कुल ठीक हैं। आज मुझे बहुत खुशी है कि मेरे पिता जी फिर से पुराने अंदाज में नजर आए। मेरे पिता ने आज तक सांप्रदायिक ताकतों के आगे घुटने नहीं टेके। वो हमेशा उन लोगों से लड़ते रहे। बीजेपी के लोग लीडर नहीं हैं डीलर हैं। ये लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।
लालू का बेटा भी वचन देता है कि सांप्रदायिक ताकतों के आगे वह कभी नही झुकेगा : तेजस्वी यादव
वही तेजस्वी यादव ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारे पिता ने सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ समझौता नहीं किया और हमेशा उनसे लड़ाई की ठीक उसी प्रकार आज इस मंच से आप सबको लालू का बेटा भी वचन देता है कि सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी घुटना नहीं टेकेंगे। हम सब सातों पार्टियां मिलकर देश को आगे ले जाएंगे। बीजेपी के खिलाफ बोलते ही देश में छापे पड़ जाते हैं। उनसे मिलकर रहने वालों को बचाया जाता है। नीतीश ने बिल्कुल सही समय पर उनका साथ छोड़कर महागठबंधन बना लिया। हम लोग एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे तो हमारी जीत पक्की है। जब-जब बिहार लड़ता है जब-जब दिल्ली हारता है। नीतीश जी की पार्टी के साथ इन्होंने क्या-क्या नहीं किया। महाराष्ट्र वाला खेल करना चाहते थे, सीबीआई का डर दिखा रहे थे। बिहार की धरती ने बीजेपी को संदेश दे दिया है। जब बिहार कर सकता है तो देश क्यों नहीं कर सकता है।
सीएम-पीएम बनने की इच्छा नहीं केवल बीजेपी के खिलाफ लड़ाई
तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने की किसी की इच्छा नहीं है। हमें बस मिलकर इन लोगों को देश से बाहर करना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। 2024 में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देना है। 24 की लड़ाई संघियों, आरएसएस और भाजपा से लड़ाई है। मोदी जी ने 2014 में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। मोदी जी हम बिहारी लोग है हमें जुमला मत दीजिए। आपका जमुला बिहार में नहीं चलेगा। तेजस्वी यादव ने गृहमंत्री अमित शाह के जंगलराज वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज नहीं है जनता का राज है। उन्होंने कहा कि हम सवर्ण, दलित, आदिवासियों सभी को साथ लेकर चलते हैं।

About Post Author

You may have missed