2024 के लोकसभा चुनाव में हम भाजपा को उखाड़ फेकेंगे, भाजपा मुक्त भारत का सपना होगा साकार : लालू यादव

  • पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में अपने पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव, वर्चुअल माध्यम से भाजपा सरकार को धोया

नई दिल्ली/ पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली शुरू हो चुकी है। शहर के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली आयोजित की गई। जिसमें आरजेडी-जेडीयू समेत गठबंधन में शामिल सभी 7 दलों के नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और वाम दलों के नेता मंच पर मौजूद हैं। महागठबंधन के नेताओं का सीधा निशाना केंद्र की बीजेपी सरकार पर है। पीएम मोदी और अमित शाह पर सीधा अटैक किया गया। वही पूर्णिया में इस महागठबंधन की रैली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव भी वर्चुअल माध्यम से दिल्ली से जुड़े। 3 मिनट का उनके संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी नहीं बल्कि आर एस एस का मुखौटा है जो देश में रहकर देश विरोधी ताकतों के लिए काम कर रही है। वही किडनी का प्रत्यारोपण कराकर सिंगापुर से दिल्ली वापस आए लालू यादव एक बार फिर से अपने पुराने रंग में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ वोट की राजनीति करना जानती है। हम लोगों ने 2014 में ही भाजपा मुक्त भारत की घोषणा की थी लेकिन अब हमारी इस मुहिम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कदम से कदम मिलाकर हमारे साथ है। उन्होंने मोदी सरकार की गरीबों के राशन देने की योजना पर भी सवाल उठाते कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने 1910 में ही आदेश दिया था कि देश के राशन पर देश के गरीबों का हक है और उन्हें यह मिलना चाहिए लेकिन वर्तमान में बीजेपी की सरकार केवल वोट के लिए गरीबों को राशन देने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकात लेफ्ट के नेताओं से भी हुई और हम लोगों ने यह निर्णय लिया कि 2024 के चुनाव में हम पूरे देश से भाजपा को खड़ फेंकने का काम करेंगे।
जो आरएसएस चाहता है, मोदी वही कर रहे : लालू यादव
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पूर्णिया रैली से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि 2014 में ही हमने कहा था कि अगले चुनाव में भारत रहेगा या टूटेगा। आज स्थिति देख ही रहे हैं। बीजेपी कोई पार्टी नहीं है, यह आरएसएस का मुखौटा है। बीजेपी और आरएसएस घोर आरक्षण विरोधी संगठन है। जो आरएसएस है वही बीजेपी है। देश में गरीबी कगार पर है। तानाशाही चरम पर है। जो आरएसएस चाहता है, वही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और संविधान की उपेक्षा की जा रही है। हम सभी एक होकर इसका मुकाबला करने और देश को बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। हम एकजुट रहेंगे तो ही हमारा भारत रहेगा।
लालू बोले- 2024 और 2025 चुनाव में रिकॉर्ड टूटेंगे
लालू यादव ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि हम और नीतीश एक हो गए हैं। कोई भ्रम में नहीं रहे। यह गठबंधन विचारधारा का है। हम हमेशा साथ रहेंगे। 2024 से 2025 के चुनाव तक रिकॉर्ड टूटेंगे। 2015 में जैसा रिकॉर्ड बना था, उससे भी मजबूत बनेगा। बहुत अफसोस हो रहा है कि मैं रैली में उपस्थित नहीं हो सका। हम एक हैं, हमें संविधान और देश को बचाना है। बिहार को आगे बढ़ाना है।

About Post Author

You may have missed