PATNA : तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- जो डरेगा वो मरेगा

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो कोई BJP का विरोध करने की कोशिश करता है उसे परेशान किया जाता है। वही उन्होंने कहा की BJP उसे हर प्रकार से डराने की कोशिश करती है। तेजस्वी ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि BJP की इस कोशिश के वो खुद भुक्तभोगी हैं। वही उन्होंने कहा की CBI,ED और अन्य जांच एजेंसियों के जरिये ऐसे लोगों को परेशान करने की कोशिश की जाती है। तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो BJP से डरेगा, उसे डराया जाएगा लेकिन वो डरने वाला नहीं हैं। वही उन्होंने कहा कि जिस अभियान पर वो निकले हैं, अब पीछे नहीं हटेंगे। आज जो हालात हैं उसमें जो लड़ेगा वही बढ़ेगा। जो डरेगा वह मरेगा।
राजद जिलाध्यक्ष होंगे सबके नेता
बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि अब जिले में राजद के हेड जिलाध्यक्ष ही होंगे। पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर मंत्री-विधायक के नेता भी वही होंगे और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष का कहना मानना होगा। वही उन्होंने कहा की राजद जिला अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर ही जिले में सारे कार्यक्रम कराए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं दोनों को संगठन विस्तार का काम सौंपा है। वही उन्होंने नेताओं से कहा कि वे संगठन के विस्तार में गंभीरता से काम करें और समाज के अति पिछड़ों और दलितों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें। वही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद के पोस्टरों में कबीर और रविदास की फोटो जोड़ी जानी चाहिए। ताकि उनके आदर्शों से सभी लोग सीख लेते रहें। वही तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि BJP विपक्ष को खत्म करना चाहती है और इसीलिए BJP के निशाने पर समाजवादी हैं। वही तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि किसी भी प्रकार के हुड़दंग से राजद कार्यकर्ता बचें और संयम के साथ संगठन में काम करें।

About Post Author

You may have missed