वाह रे पटना पुलिस…गौरीचक थाना से शातिर चोर फरार..एसएसपी करेंगे कार्रवाई

फुलवारीशरीफ। पटना के बेरिया आरक्षित अधीक्षक राजीव मिश्रा लगातार पटना पुलिस को चुस्त दुरुस्त तथा ईमानदार बनाए रखने के लिए तत्पर होकर प्रयास करते हैं. लेकिन ठीक विपरीत पटना पुलिस जब तब ऐसी उदाहरण पेश करते रहती है कि आम जनता का पटना पुलिस पर से भरोसा रह रहकर डगमगा जाता है .पटना के गौरी चक थाना से पुलिस की लापरवाही के चलते एक शातिर चोर फरार हो गया. बताया जाता है कि कई राज्यों मे चोरो के नेटवर्क से जुडा और चोरी के कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा एक शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा था.गौरीचक क थाना में पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही थी. बताया जाता है कि थाना में काफी भीड़भाड़ था जिसका फायदा उठाकर वह वहां से फरार हो गया. चोर के थाना से फरार होने की भनक मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए. पुलिस टीम इलाके में उसे तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.