पटना में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म : दिनदहाड़े सड़क पर बंदूक के साथ दिखा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। बिहार में आपराधिक घटनाएं अपने चरम पर है। परंतु इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। वही बिहार पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अवैध हथियार के साथ कुख्यातों की गिरफ्तारी कर रही है। वही इसी क्रम में पटना पुलिस को एक और सफलता हासिल हुई है। दरअसल, पटना पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मनेर निवासी चंदु राम के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का रायफल एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को राजेंद्र नगर के पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। मिली जानकरी के अनुसार, कदमकुआं की गस्ती टीम ने आरोपी को खदेड़ कर गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

You may have missed