पुलिसकर्मी राम अवतार गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा : आरोपी वाहन चोर गैंग का मुख्य सरगना, दो आरोपी के साथ 14 अन्य गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना में अपराधी इतने बेखौफ हैं कि वह आए दिन पुलिसकमियों पर भी हमला कर रहे हैं। वही कुछ दिन पहले ही अपराधियों ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी राम अवतार को गोली मार दी थी। वही इस मामले में पुलिस को दोहरी सफलता हासिल हुई है। वहीं, पटना पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में कई खुलासे भी किए हैं। मिली जानकरी के अनुसार, गिफ्तार अपराधियों पर करीब 21 मामले दर्ज है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी आकाश ओझा और गोलू है। इन्हीं अपराधियों ने पुलिसकर्मी राम अवतार को गोली मारी थी। बताया जा रहा कि आकाश ओझा और गोलू वाहन चोर गैंग के मुख्य सरगना है। आकाश ओझा पर 21 मामले व गोलू पर 5 मामले थानों में दर्ज है। दोनों अपराधी हाल में ही जेल से छूटे थे। पुलिस ने अपराधियों के पास से चोरी के 8 बाइक, एक पिस्टल को साथ कई जिन्दा कारतूस बरामद किया है। मिली जानकारी अनुसार, आरोपी कस्टमर के कलर डिमांड के आधार पर वाहनों की चोरी करते थे। दोनों अपराधियों के निशानदेही पर वाहन चोर गैंग के कुल 14 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। ये अपराधी वैशाली, मुजफ्फरपुर, छपरा सहित जिलों में जाकर चोरी की बाइक को बेचा करते थे। बता दे कि पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 2 अज्ञात अपराधियों पुलिसकर्मी पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था।

About Post Author

You may have missed