पश्चिम चंपारण में बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका का बनाया अश्लील वीडियो, युवती ने शादी करने को कहा तो दे रहा वायरल करने की धमकी

प. चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण जिलें के रामनगर में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड के चक्कर में फंसी एक युवती ने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे। दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने। इसी दौरान युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। अब जब युवती शादी करने की बात कहती है तो युवक वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।
जानिए क्या हैं पूरा मामला
दरअसल, बीते 8 जुलाई को युवक ने किसी बहाने से लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की ने मना किया तो युवक ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो लड़की उसके साथ चली गई। इस दौरान आरोपी लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा। इस बात की जानकारी लड़की के माता-पिता और गांव के लोगों को लगी तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने दोनों की शादी का फैसला कर दिया। शादी के लिए 15 जुलाई का दिन निर्धारित किया गया और जब शादी का समय आया तो लड़का इससे मुकर गया। आरोपी युवक लड़की और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed