October 27, 2026

पटना में सड़कों पर उतरी छात्राएं : छात्राओं ने कहा- ना नियमित रुप से पढ़ाई व मूलभूत सुविधाएं का भी अभाव

पटना। राजधानी पटना में स्कूल की कुव्यवस्था से परेशान छात्राओं ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। वही छात्राओं का कहना था कि उनके स्कूल में ना कभी नियमित रुप से पढ़ाई होती है और ना ही छात्राओं के मूलभूत सुविधाएं ही दी जा रही हैं। हंगामा करने वाली सभी छात्राएं पटना के ओबीसी गर्ल्स हाई स्कूल की थीं। बता दे की राजधानी पटना में ओबीसी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने कदमकुआं थाना क्षेत्र के पार्क रोड स्थित नाला रोड मुख्य चौराहे को जाम कर दिया और हंगामा मचाया। छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों को अपने हाथों में थाम कर चेन बनाकर घंटों सड़क को जाम रखा। वही इस हंगामे की जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाने की पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्राएं अपनी बातों पर अड़ी रहीं और घंटों चौराहे को जाम रखा। बता दे की छात्राओं का कहना था कि वे स्कूल की कुव्यवस्था, छात्रावास की जर्जर स्थित और छात्रावास में बाथरुम की कमी और स्कूल में नियमित रुप से पढ़ाई नहीं होने की शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुकी हैं। लेकिन प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने इस समस्या के हल के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। वही इस मौके पर मौजूद कदमकुआं थाना के दारोगा संजीव कुमार ने बताया कि छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर आई हैं। जिला प्रशासन उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है।

You may have missed