September 30, 2026

बाढ़ : पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में एक 3 वर्षीय बच्ची की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
बताया जाता है कि गंजपर गांव में 3 वर्षीय सृष्टि कुमारी खेलते खेलते पानी भरे गड्ढे के पास पहुंच गई और उसमें गिर गई, जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जाती है। सृष्टि को परिजनों ने जब घर में नहीं पाया तो इधर-उधर खोजने लगे तो पता चला कि सृष्टि गड्ढे के पास खेल रही थी। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से पानी भरे गड्ढे से सृष्टि का शव बाहर निकाला गया। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

You may have missed