पटना में नाबालिग छात्रा को अगवा कर 5 दरिंदों ने किया सामूहिक बल्ताकर, कोचिंग से घर वापस आ रही थी बच्ची

पटना। राजधानी में एक स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसके साथ 5 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया हैं। वही यह पूरी गैंगरेप की घटना बायपास थाना क्षेत्र की है। जहां एक स्कूली छात्रा कोचिंग से पढ़कर अपने घर वापस जा रही थी। वही इसी बीच रास्ते से ही उस छात्रा को कुछ लड़कों ने उठा लिया और फिर उसे एक कमरे में ले गए। जहां पहले से ही 4 अन्य लड़के मौजूद थे। वही सभी लड़को ने बारी-बारी कर उस छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की घर नही पहुची तब परिजनों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू कर दी। हालांकि सुबह लड़की बायपास थाना क्षेत्र के शनिचरा मन्दिर के पास से मिली। जिसकी स्थिति बिल्कुल ठीक नही थी। वही पीड़ित छात्रा ने बताया कि लगभग 5 लड़को ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वही जब इस बात पर सिटी SP अमित रंजन से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा के बयान पर FIR दर्ज कर ली गयी है। जिसमे 5 लड़को के द्वारा दुष्कर्म की बात बताई गयी है। फिलहाल पीड़ित छात्रा का मेडिकल करा लिया गया है। वही उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लड़को के साथ-साथ कुछ रेपिस्ट लड़के फतुहा के रहनेवाले बताए जा रहे है। फिलहाल इसपर अनुसन्धान जारी है जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे।

About Post Author

You may have missed