बाढ़ : फूफा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग बच्ची से करता रहा गलत काम, गिरफ्तार

पटना । पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्ते को पूरी तरह से कलंकित कर दिया है। दरअसल, एक लड़की ने अपने फूफा के ऊपर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। मामला प्रकाश में आने के बाढ़ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची ने अपने फूफा के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़ित नाबालिग बच्ची मूल रूप से नालंदा जिले की रहने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि वह काम के सिलसिले में कई दिनों से अपने फूफा के यहां बाढ़ आकर रह रही थी। इस दौरान उसका फूफा अक्सर उसे अपने हवस का शिकार बनाता रहा। कई बार उसने यौन शोषण भी किया।
बताया जा रहा है कि एक दिन जब बच्ची अपने फूफा के शिकंजे से छूटी तो वह सीधे थाने पहुंची और उसने पूरी आपबीती पुलिस को बताई। उसने बताया कि किस तरह उसका फूफा उसके साथ कुकृत्य करता रहा। पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इधर, मामला प्रकाश में आने के बाद पटना पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़ित नाबालिग बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

About Post Author