जदयू मुख्यालय में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की 105वीं जयंती, नीतीश समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

  • सीएम नीतीश ने तैल्यचित्र पर किया माल्यार्पण, बोले- बीपी मंडल ने देशभर में सामाजिक न्याय को स्थापित किया
  • बीपी मंडल के सपनों को तिलांजलि दे रही है भाजपा : ललन सिंह
  • पिछडों एवं दलितों के हितों पर चोट करने में लगी है भाजपा : उमेश कुशवाहा

पटना। शुक्रवार को जदयू मुख्यालय में पिछडों के नायक कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती समारोह मनाई गई। इस समारोह में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय सांसद राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार की माननीय मंत्री संजय झा, माननीय मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं जहानाबाद के माननीय सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कहा कि बीपी मंडल ने देशभर में सामाजिक न्याय स्थापित करने काम किया है। पिछडों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए उनका योगदान आने वाली पीढियां सदैव याद रखेंगी। आज बीपी मंडल जी जयंती के अवसर पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह  ने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय की सरकार बीपी मंडल जी आदर्शों पर चलकर समाज के शोषितों, वंचितों और पिछडों के बेहतरी के लिए समर्पित है। जातीय गणना कराने की सोच उसी समर्पण का एक प्रतिफल है मगर भाजपा अपने घृणित मानसिकता से बी0पी0 मंडल जी के सपनों को तिलांजलि दे रही है। वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीपी मंडल जी ने समाज के उपेक्षित व वंचित वर्गों को संवैधानिक ताकत देकर उन्हे सशक्त बनाने का काम किया मगर भाजपा की केंद्र सरकार लगातार पिछडों एवं दलितों के हितों पर चोट कर रही है। 2024 में भाजपा सत्ता में आई तो दलित एवं पिछडों/अतिपिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य सचेतक, बिहार विधान परिषद् श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, अजीत चैधरी समेत पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed