जमुई पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चेकिंग के दौरान 40 कार्टून विदेशी शराब जब्त, कुरकुरे और नूडल्स के निचे छुपाकर लाई जा रही थी शराब, चालक गिरफ्तार

जमुई। बिहार के जमुई से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की जमुई जिले के सोनो थाने की पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान जुगड़ी मोड़ NH 333 के पास से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे, 40 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वही गिरफ्तार चालक की पहचान धनंजय कुमार यादव गोविंदपुर धनवाद झारखंड के रूप में हुए है। वही सोनो थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि पुलिस गस्ती के दौरान जगड़ी मोड़ के NH 333 के पास ने संदेह के आधार पर वाहन चेकिग करने पर एक ऑटो से बरामद किया गया। वही उन्होंने बताया की ऑटो में कुरकुरे और नूडल्स भरे हुए थे। इसके नीचे छुपाकर विदेशी शराब ले जाया जा रहा था। वही बता दे की जब्त शराब झारखंड से जमुई जिले के चकाई लाया गया। फिर उसे और सिकंदरा ले जाने की बात बताया जाया जा रहा था।

About Post Author