बिहार : गया में 12 अक्तूबर को राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल में शामिल होंगे रेलकर्मी, रेलवे कर्मचारी के सदस्य मुख्य द्वार पर करेंगे प्रदर्शन  

गया। बिहार के गया जिले में रेलवेकर्मी बुधवार को भूख हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। खास बात यह है कि रेलकर्मी भूख हड़ताल पर तो रहेंगे, पर ड्यूटी भी करेंगे। ऐसा नहीं है कि वे ड्यूटी छोड़ कर हड़ताल कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। दरअसल बता दे की AIRF की ओर से 12 अक्तूबर को राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल का आह्वान किया गया है। वही इस हड़ताल में इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा के सदस्य गया जंक्शन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। इसमें गया शाखा के अधीन आने वाले सभी स्टेशनों व आफिस के कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेने जा रहे हैं। इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के कार्यकारी अध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी डीडीयू कॉमरेड मिथिलेश कुमार ने बताया कि AIRF नई दिल्ली के महासचिव कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर हड़ताल कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की जा रही है।

वही उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मियों की तमाम समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। हालांकि जब वार्ता होती है तो रेल कर्मियों की हित की खूब बात की जाती है। पर उसे अमल में नहीं लाया जा रहा है। यह सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है। यही वजह है कि अब रेल कर्मियों को भूख हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। वही उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह 6 बजे से रेल कर्मी गया स्टेशन पर हड़ताल पर बैठेंगे। साथ ही अपनी ड्यूटी भी बखूबी निभाएंगे। इस हड़ताल में रेल से जुड़े सभी विभागों के कर्मी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। वही उन्होंने कहा कि इस भूख हड़ताल के माध्यम से सरकार को जगाया जा रहा है। नहीं जागी तो हमलोग इससे भी बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति पर काम कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो समय आने पर उसे भी कर दिखाएंगे।

About Post Author

You may have missed