प्रदेश में आज से 2 महीने तक नदियों से मछली पकड़ना हुआ बैन, 15 अगस्त तक जारी रहेगा आदेश

पटना। सूबे में आज से अगले दो महीने तक मछली पकड़ने पर रोक रहेगी। जानकारी के अनुसार, मछलियों के प्रजनन में सुविधा के लिए यह सरकार ने रोक लगाई है। इसके तहत 15 अगस्त तक राज्य की सभी सदाबहार नदियों में मछुआरे मछली नहीं पकड़ सकेंगे। जानकारी के अनुसार, बिहार जलकर प्रबंधन अधिनियम 2006 के तहत हर साल दो महीने मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहता है। 15 जून से 15 अगस्त तक मछलियों का प्रजनन का समय होता है। इस दौरान मछलियां नदियों और तालाबों के किनारे आ जाती हैं। इससे उनका शिकार आसान हो जाता है। बता दे की इस प्रजनन काल में एक किलो मछली एक लाख मछलियों को जन्म देती हैं। अगर प्रजनन के समय मछलियों का शिकार हो जाता है तो इससे जलाशय में उनकी संख्या खत्म होने का खतरा रहता है।

वही सरकारी आंकड़ों की माने तो प्रदेश में 6.5 लाख मीट्रिक टन मछली का उत्पादन होता है। हालांकि, इसकी खबत साढ़े आठ लाख मीट्रिक टन है। बाकी की मछलियां पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश से आयात की जाती है। वही अब दो महीने मछली पकड़ने पर रोक लगने से बाजार में इसकी किल्लत होने लगेगी।

About Post Author