आरा सिविल कोर्ट में नामजद आरोपी पर फायरिंग, ताबड़तोड़ गोलियां चलाते भागे अपराधी

भोजपुर। आरा सिविल कोर्ट में बदमाशों ने गुरुवार को एक नामजद आरोपी गोपाल चौधरी को गोली मार दी। अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की। इसमें से एक गोली उसके कान के पास लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोपाल चौधरी 2016 में हेमंत चौधरी हत्याकांड में नामजद था। आज गुरुवार को सिविल कोर्ट में तारीख पर आया था। इसी दौरान अपराधियों ने गोपाल चौधरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसके बाद हथियार लहराते हुए भाग गए। गोपाल चौधरी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम स्वर्गीय डिग्री चौधरी है। 3 मई 2016 को कुख्यात रंजीत चौधरी के बड़े हेमंत चौधरी की पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में भूटान चौधरी का भतीजा दीपू चौधरी मुख्य आरोपी था। पुलिस ने जख्मी गौतम चौधरी, रवि चौधरी, वर्तमान मुखिया मंजू चौधरी को जेल भेजा था। इस हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही थी। इसी का बदला लेने के लिए आज फायरिंग की गई। गोपाल चौधरी के बेटे ने बताया कि आज एक केस में तारीख थी। जिसके लिए हम लोग आरा सिविल कोर्ट आए थे। तारीख में आने के बाद कोर्ट से बाहर निकलकर घर जाना था। जैसे ही कोर्ट के गेट के बाहर निकले। वैसे ही कुछ लोग बाइक से आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें गोपाल चौधरी को गोली लग गई। एसपी भोजपुर और एसडीएम दोनों ही आरा सिविल कोर्ट पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है।

About Post Author

You may have missed