PATNA : फुलवारीशरीफ में आपसी वर्चस्व में जमकर गोलीबारी, महिला समेत 3 जख्मी

पटना। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के भूसौला दानापुर पोखर पर इलाके में शुक्रवार को अचानक 2 पक्षों में जमकर मारपीट के बाद गोलीबारी हुई। वही इस गोलीबारी में एक महिला समेत 3 लोग जख्मी हैं। सभी घायलों को पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मारपीट की घटना के बाद हुई गोलीबारी का कारण वर्चस्व जमाना बताया जा रहा है। आपसी विवाद में हुई इस घटना को लेकर पुलिस इलाके में काम कर रही है। वही इस घटना के बाद 2 पक्षों में तनाव का माहौल है। फुलवारीशरीफ के भुसौला दानापुर पोखर पर वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से दो पक्षों के बीच जममार पीट हुई। वही इस घटना बच्चों के बीच में मारपीट से शुरू हुआ विवाद में बड़े कूद पड़े। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने गोली बारी करना शुरू कर दिया। करीब आठ से दस चक्र गोली बरसाई गई। वही गोली लगने से 3 लोग जख्मी हो गये। वही इस मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार मामला शांत किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई और एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

वहीं इस मारपीट में गोलीबारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी जांच भी पुलिस कर रही है। वही इस घटना के बारे में थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि विरेन्द्र कुमार शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे तभी गांव के जितेन्द्र, राजा, चुन्नु, प्रकाश, प्रदीप, रोहित और सन्नी आ धमके और दोनों के बीच बाताबाती के बाद झगड़ा हो गया। इन दोनों के बीच होली के दिन से ही तनाव था। झगड़ा में दोनों के परिवार वाले आ गये और दोनों ओर से मार पीट होने लगा। मारपीट के बीच ही जितेन्द्र और उसके सहयोगी हथियार लेकर पहुंच गये और गोली चलाने लगे। इनके द्वारा करीब 7 से 8 चक्र गोली चलाई गई। वही इस गोलीबारी की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और लोग जान बचा कर भागने लगे। भागने के क्रम में एक गोली धर्मेन्द्र कुमार और रूपा कुमारी पति विरेन्द्र को जा लगी। गोली दोनों के पांव में लगी जब कि युवराज भी हमले में घायल हो गया। वही इस गोलीबारी की खबर पाकर मौके पर थानाध्यक्ष फुलवारीशरीफ ने बताया की एम्स में भर्ती घायलों का हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने एक युवक सन्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वही इस संबंध में मनीष कुमार और विरेन्द्र कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जब कि सन्नी कुमार ने भी अपने आप को घायल बताते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

About Post Author

You may have missed