September 29, 2026

बिहटा में बालूघाट पर फायरिंग में 40 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस की छापेमारी जारी

पटना। बिहटा थाना इलाके के पथलौटिया बालू घाट पर सोमवार की रात को अवैध बालू खनन को लेकर बालू माफियाओं की बीच गोलीबारी और कई पोकलेन मशीनों को आग के लगाने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। शाहाबाद रेंज डीआईजी नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 20 नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला बिहटा थाना में दर्ज कराया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान को तेज कर दिया है। लेकिन 24 घंटा के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बीते दिन सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार की सुबह तक पथलौटिया बालू घाट पर अवैध खनन को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। पोकलेन मशीनों में आग लगा दी गई थी। घटना के बाद तमाम पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना के बाद शाहाबाद रेंज डीआईजी नवीन चंद्र झा,सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव, एसटीएफ की टीम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा को बरामद किया था। इसके आधार पर पुलिस ने मनोहर राय और अनीश राय गुट के 20 नामजद सहित 40 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद ने बताया की बालू घाट पर गोलीबारी मामला में 20 नामजद सहित 40 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।सभी नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

You may have missed