August 26, 2026

झारखंड में बाप ने रिश्ते को किया शर्मसार, सगी नाबालिग बेटी से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो

खूंटी, झारखंड। बाप और बेटी की रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना झारखंड के खूंटी जिले से आ रही है। जहां कलयुगी बाप ने अपनी ही नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने जब विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी। यही नहीं इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया। इस कलयुगी बाप ने मानवता की सारी हदें पार कर दी। हालांकि बाद में वीडियो को उसने डिलिट कर दिया। पीड़ित बच्ची की उम्र 16 साल बतायी जा रही है। पीड़िता ने महिला थाने में पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह 14 साल की थी तभी से पिता की गंदी नजरें उस पर रहती थी।

पीडिता ने बताया की 2020 में पहली बार पिता ने घर में अकेला पाकर रेप किया। जब वह इसका विरोध करती थी तो उसे मारा पीटा जाता था और कई तरह की धमकी दी जाती थी। महिला थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी बाप सलाखों के पीछे हैं। कलयुगी बाप की इस करतूत से हर कोई हैरान हैं। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

You may have missed