गया में ससुर अपनी बहू के साथ 6 महीने तक करता रहा रेप : पति भी दे रहा था पिता का साथ; आरोपी गिरफ्तार

गया। बिहार के गया जिले में पारिवारिक रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक ससुर अपनी बहू से बीते 6 महीनों से लगातार रेप करता आ रहा था। वही अब इस घटना का खुलासा होने के बाद इसकी चर्चा आसपास के इलाकों में खूब हो रही है। इस वारदात में सबसे अजीब बात यह है कि पूरे घटनाक्रम में पीड़ित महिला का पति भी अपने पिता का साथ दे रहा था और उसने पत्नी को चुप्पी साधने की हिदायत दे रखी थी। दरसल, महिला ने अपनी पति से भी इसकी शिकायत की, लेकिन पति, पत्नी का साथ देने की बजाय अपने पिता का साथ दे रहा था। पति उससे कहता कि चुप रहो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ससुराल में जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने सारी बातें अपने मायके वालों को बताई। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ससुर से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रात में आते और रेप करते थे ससुर
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र मानपुर इलाके का है। महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसकी ननद बीमार थी। जिसके चलते वो ससुराल आई हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उनकी अक्सर नाइट शिफ्ट रहती थी। रात में ससुर उसके पास आता और उसके साथ रेप करता। शोर मचाने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी देता। वही इधर बुनियादगंज थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह का कहना है कि बहू के आरोप गंभीर है। इसमें कुछ भी अपनी ओर से कहा नहीं जा सकता है। लिहाजा पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार लिया है। जांच चल रही है। बुधवार को पीड़िता का गया कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
दो बच्चों की मां है पीडिता
जानकारी के अनुसार, महिला के डेढ़ और 3 साल के दो बच्चे भी हैं। महिला की शादी 5 साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि जब से वह अपनी ससुराल आई है तभी से उसके ससुर बुरी नियत से उसे देख रहे थे। महिला का कहना है कि 6 महीने पहले उसकी ननद की तबीयत खराब हो गई थी। घर के सारे लोग ननद की तीमारदारी में जुटे थे। सिवाय ससुर के। ससुर घर पर ही थे। रात के वक्त घर के कमरे में अकेला पाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने शोर मचाने और दुष्कर्म की बात दूसरे से शेयर करने में अंजाम भुगतने की भी धमकी दे डाली।
पति भी पिता के पक्ष में खड़ा हो गया
पीड़िता ने बताया कि ससुर को इसकी लत लग गई थी। वो रोज कमरे में आते और रेप करते। महिला का कहना है कि ससुर के साथ पति भी उसे धमकियां दे रहा था। पति का कहना था कि तुम गलत बोल रही हो मेरे पिता ऐसा कर ही नहीं सकते। मायके से मानसिक सपोर्ट मिलते ही वह थाने पहुंची और ससुर के खिलाफ मंगलवार की रात केस दर्ज कराया वहीं दूसरी ओर बहू और ससुर के बीच का मामला थाने में पहुंचने की भनक लगते ही समाज के दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। महिला पर समझौते का दबाव बनाने लगे, लेकिन बात नहीं बनी और पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

About Post Author

You may have missed