October 31, 2026

मोतिहारी में बढ़ा अपराधियों का आतंक, किसान के सिर में गोली मारकर हत्या

बिहार। मोतिहारी में बथानी में सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदा पुर गांव के रामजीवन राय 60 वर्षीय अपने बथानी में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने सोए रामजीवन के सर में गोली मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

रामजीवन लिए सुबह में जब परिजन चाय लेकर गए तो खाट पर खून से लतपत शव परा हुआ था, जिसको देख परिजन पुलिस को सूचना दी, सूचना के काफी देर बार मौके पर पहुची पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है।

You may have missed