यूपी : कर्ज में डूबे किसान ने दी जान, बारिश से फसल नष्ट हो जाने से परेशान होकर की आत्महत्या

यूपी। यूपी के बरेली में पिछले 5 दिन से लगातार बारिश हो रही थी। इससे धान की फसलें बर्बाद हो गई हैं। वही धान की फसल बर्बाद होने से परेशान एक किसान ने बुधवार को अपने अंगोछे से फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक किसान पर काफी कर्ज था। उसको फसल पूरी होने के बाद कर्ज चुकाने की उम्मीद थी। मगर, वह फसल बर्बाद होने से टेंशन में आ गया। इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी मदन पाल सिंह की रामगंगा के खादर में कृषि भूमि है। वही उन्होंने खेतों में धान की फसल की थी। इसको देखने गए थे। धान की फसल बारिश और तेज हवा के कारण जमीन पर गिरने से तबाह हो गई। इससे परेशान मदन पाल सिंह ने घर बाहर बनी बैठक की कड़ी में अपना अंगोछा बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। वही जब परिवार के लोगों ने बैठक में झांक कर देखा, तो उनका शव लकड़ी के सहारे लटका हुआ था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वही मृतक के भतीजे गौरव का कहना है कि लगातार बारिश के कारण फसल बर्बाद होने से चाचा काफी परेशान थे। उन पर काफी कर्ज था। इस कारण उन्होंने अपनी जान दे दी।

About Post Author

You may have missed