September 27, 2026

PATNA : पालीगंज में बिजली की चपेट में आने से किसान की हुई मौत

पालीगंज, पटना। सोमवार की सुबह खिरिमोड थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव से बाहर खेत पटवन के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार खिरिमोड थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव निवासी 62 वर्षीय परीखन चौधरी गांव से बाहर खेत पटवन करने को लेकर बिजली चलित पम्पसेट चालू कर रहा था। जिसके दौरान परीखन चौधरी बिजली की चपेट में आ गया। जिससे परीखन चौधरी की मौत घटनास्थल पर हो गई।

You may have missed